प्रधानमंत्री की “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद अंसारी की अपील__________

देश के विकास और एकता के प्रतीक हैं नरेंद्र मोदी……………………………………

संत कबीर नगर 24 मई 2025,
देश की जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो श्रृंखला “मन की बात” का इंतजार कर रही है, जो कल प्रसारित होने जा रही है। इस अवसर पर संत कबीर नगर जनपद के सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद अंसारी ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम को अवश्य सुनें और प्रधानमंत्री की प्रेरणादायी बातों को आत्मसात करें। मुमताज अहमद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल एक प्रभावशाली नेता हैं, बल्कि उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से वे देश के आम नागरिकों से जुड़ते हैं और सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, स्वदेशी, तथा राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के परिणामस्वरूप आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। चाहे डिजिटल इंडिया हो, स्वच्छ भारत अभियान, या स्टार्टअप इंडिया – हर योजना में आम जन की सहभागिता का संदेश मिलता है। ऐसे में “मन की बात” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला विचार मंच है। मुमताज अंसारी ने विशेष रूप से युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं और ग्राम स्तर तक के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह अपने सभी क्षेत्र में सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुनें और उसमें चलाए गए सकारात्मक संदेशों को समाज में आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है ऐसे समय में हमें भी एकजुट होकर विकास और सद्भाव की दिशा में कार्य करना होगा। ओजस्वी प्रधानमंत्री की सोच, उनका समर्पण और भारत को विश्व गुरु बनाने का उनका लक्ष्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, मोबाइल एप्स एवं कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। अंत में उन्होंने अपील की है कि प्रधानमंत्री की मन की बात न केवल विचारों का साझा मंच है बल्कि जन भावनाओं का सम्मान और राष्ट्रीय चेतना का प्रकाश पुंज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!