संत कबीर नगर 27 मई 2025,
पीआरवी 6002 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत बूधाकला से कालर द्वारा गोरखपुर से दिल्ली की तरफ जा रही अचानक बस पलट जाने के कारण घायल 09 व्यक्तियो ( उषा पत्नी दीनानाथ R/O विधई जनपद कुशीनगर। प्रेमप्रसाद पुत्र महगू प्रसाद R/O बनकटा जनपद कुशीनगर। नेहा पत्नी रसेल R/O ठाकुरदेवा जनपद देवरिया। अकिंत पुत्र संजय R/O ठाकुरदेवा जनपद देवरिया। आंचल कुमारी पुत्री सर्वेन्द कुमार R/O कनईल गोरखपुर। प्रियांशु पुत्र सर्वेश R/O उनवल गोरखपुर। संजय पुत्र शेषनाथ R/O उनवल गोरखपुर। अभिमन्यु पुत्र सर्वेश R/O उनवल गोरखपुर। जसवंत पुत्र नथु साहनी R/O कुशीनगर) के सम्बन्ध में सूचना दिया,सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटना में घायल उक्त व्यक्ति को ईलाज हेतु 108 एम्बुलेंस की सहाय़ता से जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजवाया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता व सूझबूझ से घटनास्थल पर तत्परता से पहुँचकर घायल को ईलाज हेतु जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजवाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी । पीआरवी स्टाफ में मु0आ0 श्रीप्रकाश, हे0का0 मदनपाल नाथ त्रिपाठी, चा0हे0का0 राजनाथ यादव ।
