प्रधानाचार्य परिषद के ग्रीष्मकालीन चिन्तन शिविर के लिये तैयारियां तेज13 , 14 जून को प्रादेशिक सम्मेलन में उठेंगे मुद्दे


बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के ग्रीष्मकालीन चिन्तन शिविर एवं प्रादेशिक सम्मेलन में प्रधानाचार्यों की समस्याओं के समाधान की भावी रणनीति तय होगी । इसके साथ ही विद्यालयों के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के उपायों पर भी व्यापक विचार विमर्श होगा।
यह दावा 13 व 14 जून को राजकीय इंटर कालेज बस्ती के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होने वाले सम्मेलन की सफलता के लिए स्काउट भवन में तैयारी बैठक में मौजूद सभी प्रधानाचार्यों ने एक स्वर में किया। परिषद के जिला संरक्षक मार्कण्डेय सिंह, डा संजय सिंह, डा०घनश्याम श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल व मंत्री डा हरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। आयोजन की सफलता के लिए समितियों के गठन पर सहमति बनी। पूर्व प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डा मनोज सिंह, डा०के०डी०द्विवेदी, संजय द्विवेदी, डा बृजेश पासवान, संयुक्त मंत्री डा प्रमोद उपाध्याय,कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, अरुण मिश्र ने कहा कि जनपद में पहली बार हो रहे परिषद के इस प्रादेशिक सम्मेलन में प्रधानाचार्यों की चुनौतियों के समाधान की ठोस रणनीति बनेगी।
कार्यवाहक अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी,उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार संयुक्त मंत्री विजय कुमार, कृष्ण विजय,सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी,संगठन मंत्री रामप्रीत यादव,संरक्षण मंत्री चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय,वीरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र मिश्र ने कहा कि इस आयोजन से जनपद के प्रधानाचार्यों का उत्साह और बढ़ेगा। बैठक में डाघ् विनोद राय, सतीश रंजन सिंह, अरविन्द त्रिपाठी,दिनेश चंद्र वर्मा,विनय तिवारी,सुधीर कुमार,राजित राम वर्मा,महेशघ् सिंह,विजयसेन सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!