बस्ती जिले के दुबौलिया ऊंजी गांव निवासी इंजीनियर अमर नाथ त्रिपाठी के पुत्र द्रोण त्रिपाठी ने लेफ्टिनेंट बन कर परिवार का नाम रोशन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटे के इस सफलता पर लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
दुबौलिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर ऊंजी में तैनात रही शिक्षामित्र प्रतिभा त्रिपाठी के बेटे ने द्रोण त्रिपाठी ने लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बेटे की कामयाबी पर परिवार के लोगों में हर्ष व्याप्त है। वहीं द्रोण त्रिपाठी के लेफ्टिनेंट बनने पर ग्राम प्रधान रमेश यादव, डॉ अजय यादव फांउडर सुधा एकेडमी, राम पाल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ दुबौलिया, शिव कुमार चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ दुबौलिया, शिक्षक विनोद मिश्र, संजय यादव शिक्षक/ शिक्षामित्र संघ संरक्षक, प्रवीन श्रीवास्तव शिक्षक नेता एवं मण्डल अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, बीरेन्द्र शुक्ल जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ बस्ती ने शिक्षामित्र प्रतिभा मिश्न के बेटे द्रोण त्रिपाठी ने लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा बेटा ने बस्ती जिले का नाम रोशन किया।
