विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा चिलवानिया में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बस्ती: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा चिलवानिया, ब्लॉक बस्ती सदर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीक से अवगत कराना है, जिससे किसानो के उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश महेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के सपनो को पूरा करने हेतु भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई तमाम सरकारी योजनाओं के बारे में बताया, जिससे देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सके।


कार्यक्रम में किसानों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव को साझा किया और कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिको से खेती संबंधी समस्याओं के समाधान को प्राप्त किया। जनपद के हरेंद्र प्रसाद, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ बी.बी. सिंह तथा डॉ पी.के. मिश्रा कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के तरीके एवं रोग प्रबंधन, जैविक तथा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
जनपद के कृषि प्रसार अधिकारी तथा कृषि विभाग के अन्य प्रसार कर्मियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, साइबर फ्रॉड, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से बैंकों का सहयोग कैसे लें, उसके बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम तथा जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी दिलीप चौधरी तथा बस्ती सदर के अन्य ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!