जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय हर्रैया परिसर में निर्माणाधीन कम्प्यूटर प्रयोगशाला कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया


बस्ती – निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यू०पी० निर्माण एवं श्रम विकास संघ लिमिटेड बस्ती द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण है। उन्होने कार्यदायी संस्था से जानकारी लिया कि एल्युमिनियम फ्रेम और लौह फ्रेम में लागत का अंतर कितना है तो उनके द्वारा बताया गया कि लगभग बराबर ही लागत आती है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने कहा कि हर जगह एल्युमिनियम फ्रेम पर ही आगणन करने के लिए विचार किया जाए क्योंकि इन खिड़कियों का प्रयोग सहज होता है सीलिंग लौह पल्ले से बेहतर होती है एवं देखने में भी बेहतर लगता है। विद्युत फिटिंग अर्थात् पंखा लाइट चलवा कर देखे गये। सभी ठीक से कार्य कर रहे थे। लैब अच्छा बना है। कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया कि प्रयोगशाला कक्ष हैण्डओवर प्रकिया में है निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि बालिका छात्रावास हर्रैया का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण है। पेन्टिंग व खिड़कियों में शीशे का कार्य अवशेष है एवं फिनिशिंग कार्य नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया कि बजट न मिलने के कारण निर्माण कार्य में विलम्ब हुआ है। इस पर उन्होने निर्देश दिया कि छात्रावास की साफ-सफाई व बजट मंगवाकर निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!