बड़े धूमधाम से मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व


लालगंज प्रतापगढ़ – सगरा सुंदरपुर छेत्र के ग्राम पंचायत हंडौर डीह में बड़े धूमधाम वा शानो शौकत के साथ मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व । ईदुल अजहा के मौके पर गौसिया सुन्नी जामा मस्जिद हंडोर डीह ने ईदुल अजहा की नमाज 7 बजे और हंडौर नहर के पुरवा ईदगाह में साढ़े सात बजे पढ़ी गई। ईदुल अजहा खुदा के दो पैगम्बर हजरत इब्राहिम और आप के बेटे हजरत इस्माईल आले की यादगार है। खुदा की राह में अपने जान वा माल की कुर्बानी देने एक आशिकाना अमल है। खुदा पाक ने अपने इन दो बंदों के इस आशिकाना अमल को इतना पसंद फरमाया कि हजारों वर्ष से आज तक ईदुल अजहा में मुसलमान बन्दे और बंदियों ने ख़ुदा की राह में अपने महबूब माल की कुर्बानी पेस करते आ रहे हैं । वही मौलाना सैय्यद मुख्लिद रजा साहब ने बताया कि कुर्बानी सभी मुस्लिमों पर वाजिब है कि वह खुदा की रजा के लिए पूरी खुशी से बेहतर से बेहतर जानवरों की कुर्बानी करें। कुर्बानी के गोस में अपना अपने घर वालों दोस्तो और जरूरत मंद के हिस्से लगाए। हंडौर ग्राम प्रधान नीतेश सिंह बीरू ने भी सभी ग्रामवासियों को ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी और कहा कि ईदुल अजहा हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक पर्व है हम सब साथ में मिलकर मनाते है सभी धर्म के लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे को गाले लगाते हैं इस पर्व में सभी लोग अपने अपने घरों में कुर्बानी करते है। वही क्षेत्र के तमाम जगहों पर शान्ति पूर्व सम्पन्न हुई ईदुल अजहा की नमाज जैसे कि खालसा सादात खानापट्टी सेमरा पिंजरी गाजीपुर जमालपुर कुंभीआइमा लीलापुर शमशेरगंज सगरा सुंदरपुर मकई संग्रामगंज उदयपुर सांगीपुर साहेबगंज आदि जगहों पर ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई पुलिस बल चप्पे चप्पे पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!