एक माह से लापता युवक की तलाश में परिजन व्याकुल, पुलिस निष्क्रिय — सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

एक माह से लापता युवक की तलाश में परिजन व्याकुल, पुलिस निष्क्रिय — सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

लखनऊ/गोंडा। लगभग एक माह से लापता युवक संजय वर्मा की तलाश में परिजन दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 20 वर्षीय संजय वर्मा पुत्र जालपा प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम सेहरी हरदो, पोस्ट गौरा चौकी, थाना खोड़ारे, जिला गोंडा, दिनांक करीब 15 मई को दोपहर 1:30 बजे के आसपास लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित एमआई झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।

लापता संजय वर्मा का रंग गेहुआ, कद 5 फुट 6 इंच है। वह घटना के समय लाल टी-शर्ट और जींस पहने हुए था। परिवार के अनुसार, युवक के अचानक लापता हो जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन आज एक माह होने को है, फिर भी लखनऊ पुलिस युवक की खोज में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं कर पाई है।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस गंभीर मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। ना तो कोई टीम खोजबीन में लगी है और ना ही कोई संतोषजनक जवाब ही अब तक मिल पाया है। इस निष्क्रियता ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है।

युवक के परिजनों ने मीडिया के माध्यम से आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को संजय वर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया तत्काल 8601497601 पर संपर्क करें। सुराग देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा भी परिवार द्वारा की गई है। यह मामला पुलिस प्रशासन की लापरवाही का प्रत्यक्ष उदाहरण बन चुका है। जब कोई युवक देश की राजधानी के करीब से दिन दहाड़े गायब हो जाए और एक महीना बीत जाने पर भी पुलिस उसके पास ना तो ठोस सुराग हो और ना ही परिवार को राहत तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। अब परिजनों को जनता और मीडिया से उम्मीद है कि शायद किसी जागरूक नागरिक की सहायता से उनका बेटा सकुशल मिल सके साथ ही साथ सवाल यह भी उठना है कि पुलिस तंत्र कब सक्रिय होगा और गुमशुदा नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!