विधयानी मार्ग बना उपेक्षा का प्रतीक: जनआक्रोश के बावजूद नगरपालिका अध्यक्ष बेपरवाह_________

संवाददाता संत कबीर नगर

संत कबीर नगर 25 जून 2025,
संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद शहर स्थित प्रमुख मार्गों में शुमार विधयानी मार्ग आज अपनी जर्जर हालत के कारण जनता की पीड़ा और प्रशासन की उपेक्षा का प्रतीक बन गया है। वर्षों से इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग लगातार उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पत्रकार गोरखनाथ मिश्रा जैसे जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ताओं से लेकर आम नागरिकों तक, सभी ने इस सड़क की बदहाली को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अभियंता को लिखित और मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया है। इसके बावजूद, न तो मरम्मत का कोई कार्य आरंभ हुआ और न ही किसी स्थायी समाधान की दिशा में पहल की गई। यह विडंबना ही है कि जिस जनता ने भारी मतों से नगर पालिका अध्यक्ष को विजयी बनाकर एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी, आज वही जनता उनके रवैये से सबसे ज्यादा निराश है। नगर पालिका अध्यक्ष, जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य होने के साथ-साथ पूर्व में भी इसी पद पर रह चुके हैं, अनुभव के बावजूद इस मुद्दे पर पूरी तरह शिथिल नजर आ रहे हैं। जहां एक और केंद्र और राज्य सरकार “गड्ढा मुक्त सड़क अभियान”जैसी योजनाएं चल रही है वहीं दूसरी ओर खलीलाबाद शहर में बिधयानी मार्ग जैसे मुख्य मार्ग की उपेक्षा स्थानीय शासन व्यवस्था की असफलता को उजागर करती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है जब जल भराव और टूटे रास्तों के कारण नागरिकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनता में अब रोष है, लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब बार-बार आवेदन मांग सिफारिश और जनहित की गुहार लगाने के बावजूद कुछ नहीं हो रहा है तो फिर नगर पालिका का दायित्व क्या है? राजनीतिक अनुभव सट्टा का समर्थन और जनता का विश्वास सब कुछ होते हुए भी काम न करना इसे जनप्रतिनिधित्व की सफलता नहीं तो और क्या कहा जाए? अब देखना दिलचस्प होगा कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस जनकपुरुष को सुनकर कोई ठोस कदम उठाते हैं या जनता को एक और बार फिर आश्वासन की राजनीति का शिकार होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!