प्रेमी रहे सर्तक अपनी प्रेमिकाओं से वर्ना कट जाएंगे प्राइवेट पार्ट__

सन्तकबीरनगर 02 जुलाई 2025 प्रेमी हो जाए प्रेमिका से सतर्क वरना कट जाएंगे प्राइवेट पार्ट, जनपद संत कबीर नगर में इस तरह का एक मामला संज्ञान में आया है प्रेमिका से मिलने गए युवक पर उसकी प्रेमिका ने हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। लहूलुहान युवक किसी तरह से भागकर अपने घर पहुंचा जहाँ से परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है। गांव का रहने वाला विकास नाम का युवक उसी गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात में युवती ने युवक को फोन करके मिलने के लिए अपने घर बुलाया। प्रेमी युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद में प्रेमिका ने प्रेमी पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर घायल हो गया । युवक सुबह वहाँ से अपने घर पहुंचा और परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया। वही पुलिस तहरीर मिलने पर कार्यवाई की बात कर रही है । लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से किसी को कोई जानकारी नहीं हो पायी है , लड़के की मां ने जानकारी दी है हमारे लड़के को बुलाकर धोखा किया गया है, लड़की एवं उसके घर वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!