ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत संत कबीर नगर पुलिस की सफलता_

ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत संत कबीर नगर पुलिस की सफलता________

संत कबीर नगर 02 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधों पर कठोरता से नियंत्रण लगाने एवं अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अभियोगों को चिन्हित कराते हुए मानीटरिंग सेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के क्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन व मानीटरिंग सेल के संयुक्त प्रयास के फलस्वरुप आज दिनांक 02.07.2025 को न्यायालय सीजे(एसडी) एफटीसी/एसीजेएम संतकबीरनगर द्वारा थाना मेंहदावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/2020 धारा 60(1) अबकारी अधिनियम के मामलें में अभियुक्त दिलीप गुप्ता पुत्र जगदेश प्रसाद गुप्ता सा0 बैरिहवा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को जुर्म स्वीकृति के आधार पर अभियुक्त दिलीप गुप्ता को धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अपराध के लिए न्यायालय उठने तक का कारावास तथा 02 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह के साधारण कारावास का दण्ड भुगतना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!