आगामी पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया


बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी रुधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती के सभागार कक्ष में आगामी पर्व श्रावण-कांवड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत किए जा रहे पुलिस तैयारियों कार्यवाहियों के संबंध में एल0आई0यू0टीम बस्ती एस0एच0ओ0 एस0ओ0 प्रभारी चौकी प्रभारी यातायात व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण के साथ निम्नांकित बिंदुओं पर गोष्ठी किया गया शासन-प्रशासन द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया सुगम आवगमन के दृष्टिगत रूट रूट डायवर्जन व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु संबंधित सीमावर्ती जनपदों से समन्वय हेतु पत्राचार किया जा रहा है संबंधित विभागों यथा राजस्व विभाग चिकित्सा विभाग आदि के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु पत्राचार किया जा रहा है | पूर्व में श्रावण-कांवड़ यात्रा के दौरान हुई कमियों के संबंध में वार्ता कर उन्हें दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया श्रावण-कांवड़ यात्रा के दौरान कांवरियों श्रद्धालुओं के विश्राम करने गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था एम्बुलेंस व चिकित्सकीय सुविधा आदि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया श्रावण-कांवड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु किए जाने वाले संभावित नए सुधारों उपायों के संबंध में वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया श्रावण-कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण कर शांति एवं क़ानून व्यवस्था को कायम रखते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया श्रावण-कांवड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पैदल मार्च चेकिंग आदि करते हुए सूक्षम से सूक्ष्म सतर्कता बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!