बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी शस्त्रागार जी0 डी0 कार्यालय गणना कार्यालय पुलिस अस्पताल परिवहन शाखा कैंटीन भोजनालय पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों यातायात कार्यालय डायल कॉल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया | बाद निरीक्षण अर्दली रूम किया गया।
