संत कबीर नगर 14 जुलाई 2025,राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के प्राचार्य प्रो0 आशाराम के नेतृत्व में शैक्षिक सत्र: 2025-26 में बी0ए0 प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में महाविद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश हेतु शिक्षकों द्वारा 01 जुलाई 2025 से निरंतर जन-संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में बी.ए. स्तर पर हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान तथा शारीरिक शिक्षा विषय स्वीकृत हैं। नये शैक्षिक सत्र: 2025-26 में महाविद्यालय में अधिक से अधिक छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा जिले के मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कालेज मंडया, राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद, पी.बी. गर्ल्स इंटर कालेज खलीलाबाद, राजकीय इंटर कालेज बनौली, हरीराम राय इंटर कालेज उतरावल, भैरो बाबा बालिका इंटर कालेज बालूशासन, हरिद्वार राय इंटर कालेज बालूशासन इत्यादि इंटर कालेजों का भ्रमण करते हुए वहां के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से महाविद्यालय में प्रवेश हेतु छात्राओं को प्रेरित करने के लिए निवेदन किया गया तथा पोस्टर व बैनर लागाए गये। महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा आस-पास के गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया गया तथा अभिभावकों को राजकीय महिला महाविद्यालय में पढ़ने के लाभ बताए गए। इस जन-संपर्क अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशाराम के नेतृत्व में डॉ. रोहित कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार चंद, डॉ. प्रीति सिंह शामिल रहे। महाविद्यालय के जन-संपर्क अधिकारी डॉ. रोहित कुमार राय ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में लोक सेवा आयोग से प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य किया जाता है साथ ही यहां शासन से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ सबसे पहले छात्राओं को मिलता है।
