बस्ती – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन की उपस्थिति में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील भानपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण को गंभीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चित करें जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम पीडी राजेश कुमार डीडीओ अजय कुमार सिंह डीएफओ डा. शिरीन सिद्दीकी उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अरूण कुमार गुप्ता डीपीआरओ धनश्याम सागर मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा एलडीएम आर.एन. मौर्या डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
