समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सर्किट हाउस सभागार में जनपद के ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगो से संवाद स्थापित किया
बस्ती -:संवाद कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। संवाद का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं को समझना उनकी जरूरतों को चिन्हित करना और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को उन तक पहुँचाना था मंत्री असीम अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी को आवश्यकतानुसार प्रधानमंत्री आवास राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जायेंगा। आप द्वारा ब्यूटी पार्लर का संचालन करने के लिए इच्छुक हो तो प्रशिक्षण भी दिये जाने की व्यवस्था है। उन्होने यह भी कहा कि आप सभी के सहायता के लिए पुलिस टोल फ्री नम्बर-112 उपलब्ध है। इस पर आप काल करके अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है। काल करते ही पुलिस आपके पास समस्या निराकरण के लिए कुछ ही समय में पहुॅच जायेंगी। समाज और सरकार दोनों को इस समुदाय को सम्मान और समान अवसर प्रदान करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसजेंडरों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए। उन्होने संवाद के दौरान ट्रांसजेंडरों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। समुदाय के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। मंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा तथा ट्रांसजेंडरों के लिए थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए इस अवसर पर मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह महिला थानाध्यक्ष शालिनी प्रभात एसडीएम रश्मि यादव उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चन्द्रपाल जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव मुख्य कार्यकारी अधिकारी इन्दिरा चौरिटेबल अजय कुुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारीगण तथा ट्रांसजेण्डर समुदाय के लोग उपस्थित रहें।
