पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने रक्षाबंधन पर दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, एकता और समर्पण के पर्व को बताया भारतीय संस्कृति की आत्मा__________
संत कबीर नगर 08 अगस्त 2025,
जनपद के लोकप्रिय भाजपा नेता एवं खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश, प्रदेश, जनपद तथा अपने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति का अद्भुत उत्सव बताते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट संबंध, आत्मीयता, समर्पण और कर्तव्यबोध का प्रतीक है। जय चौबे ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पारिवारिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का अवसर है। यह दिन हमें यह सिखाता है कि रक्षा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक, सामाजिक और नैतिक भी होती है। जब एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो वह उसके जीवन की लंबी उम्र और सफलता की कामना करती है, वहीं भाई उसकी इज्जत, सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लेता है। जौनपुरिया नेता जय चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे पर्व हमें एकता समरसता और सामाजिक सद्भाव को सशक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने यह विश्वास जताया कि हर नागरिक यदि अपने दायित्व को समझें और समाज में आपसी विश्वास को मजबूत करें तो भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। अपनी शुभकामना संदेश के अंत में दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने सभी बहनों के स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए सभी भाइयों से आवाहन किया है कि वह न केवल अपनी बहनों की बल्कि समाज के हर महिला की सुरक्षा, स्वालंबन और आत्म सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहें।
