संत कबीर नगर 25 अगस्त 2025,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान अभियुक्त हरेन्द्र राय पुत्र स्व0 राघवेन्द्र राय निवासी बाहिलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को देवापार चौराह के पास से कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा के साथ सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । हरेन्द्र राय पुत्र स्व0 राघवेन्द्र राय निवासी बाहिलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । पंजीकृत अभियोग, मु0अ0स0 773/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 अशोक कुमार दूबे, हो0का0 अनिल कुमार सिंह, का0 उमेश कुमार, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 रंजन कुमार ।
