25 अगस्त 2025, विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना अंतर्गत नारंग पट्टी के मां काली का स्थान जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन गया है। इस स्थान के आसपास दलालों और एजेंटों का जमावड़ा लगा रहता है, जो लोगों की गलतियों को भुनाने के लिए साजिशें रचते हैं। इन दलालों में कुछ ग्राम सभा के प्रतिनिधि और तथाकथित पत्रकार भी शामिल हैं, जो सिर्फ धन अर्जन करने के लिए पत्रकारिता का ढोंग रचते हैं। वे लोगों को फंसाने और धन उगाही करने के लिए मीडिया का सहारा लेते हैं। नारंग पट्टी ग्राम सभा में तमाम अनैतिक कार्य होते हैं और ग्राम सभा के प्रतिनिधियों की मिलीभगत से दलालों का धंधा फल-फूल रहा है। कुछ दलाल तो ऐसे हैं जो अश्लीलता की हरकतें करने के बावजूद भी राजनीतिक पदों पर विराजमान हैं।
समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को मांग करनी चाहिए कि माता काली स्थान को जुआरियों और शराबियों से मुक्त करने के लिए एक पुलिस चौकी स्थापित की जाए। इससे महिलाओं और आम लोगों को राहत मिलेगी और ग्राम सभा में शांति और सुव्यवस्था कायम हो सकेगी। नारंग पट्टी ग्राम सभा में राजनीति का खेल भी दिलचस्प है। लोग खेमों में बैठकर एक दूसरे को फंसाने की साजिशें रचते हैं और दलाली का धंधा चलता है। कुछ लोग अपने बच्चों के बल पर ग्राम सभा का प्रधान बनने का सपना देखते हैं, लेकिन वे गांव में शांति लाने की किसी भी प्रक्रिया में सहयोगी नहीं होते।
