बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम शेखपुरा पेड़रहिया जलालपुर दोबारा चौबे नौली भरवलिया कसैला आदि गांव में आज शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे चीनी मिल के सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कृषकों से अपील किया कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें जिसमें उत्पादन अधिक प्राप्त होता है आप लोग ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें साथ में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आपकी आए दो गुना हो इसके लिए आप सा फसली खेती करें गन्ने के साथ इस समय कृषक साफसली के रूप में गोभी टमाटर मूली धनिया बोड़ा पलक शलजम चुकंदर मेथी सवा राजमा आलू प्याज आदि की बुवाई कर सकते हैं यदि आप ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करते हैं जिससे आपकी आए दो गुना होगी शरद कालीन गन्ना बुवाई के लाभ गन्ना अधिक उत्पादन देता है तोल पर्ची पेड़ी की प्राप्त होती है सिंचाई पर लागत कम आती है गन्ना गिरता नहीं है लेबर चार्ज कम लगता है जंगली जानवरों से फसल को नुकसान कम होता है मौके पर फील्ड सुपरवाइजर मदन मोहन पांडे कृषक संतराम हरिराम यादव बबलू यादव रामकिंकर पांडे पवन पांडे रामतेज यादव सुभाष चंद्र पांडे कपिल देव पांडे जनार्दन यादव बलराम यादव शिवपूजन चौधरी प्रमोद चौधरी आदि किसान उपस्थित रहे
