अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ


बस्ती – बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बैंक से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऋण स्वीकृत के लिए जो भी आवेदन आते है उसका तत्काल नियमानुसार ऋण स्वीकृत किया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जिन बैंको की प्रगति खराब है वे तत्काल लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करना सुनिश्चित करें। उन्होने एलडीएम आर.एन. मौर्या को निर्देश दिया कि बैंको का मानीटरिंग सुनिश्चित करें अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो समस्याए अवगत करायी है, उस पर संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिलें। बैठक में पाया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पीएम स्वनिधि योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधी लम्बित पत्रावलियों को तत्काल निस्तारित किया जाय बैठक में संयोजक निदेशक आर सेटी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30 कार्यक्रम के माध्यम से 1000 प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 09 प्रशिक्षण के माध्यम से 251 प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। बैठक का संचालन एलडीएम आर.एन. मौर्या ने किया। इसमें सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर हर्रैया सरोज मिश्रा सदर के मो. सलीम महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव एलएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह पीडी राजेश कुमार डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार अग्रणी बैंक आर.बी.आई. श्रवण कुमार मुख्य प्रबंधक आर ए सीसी आरबीआई मनीष कुमार सिंह उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप मत्स्य अधिकारी संदीप कुमार वर्मा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह जिला परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह सहित समस्त जिला समन्वयक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!