थाना बखिरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 319/2025 धारा 108 बीएनएस मे वाँछित अभियुक्त विकास कुमार गुप्ता पुत्र धीरज गुप्ता साकिन घेचुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को धनखिरिया चौराहा सहजनवा मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 26.08.2025 को थाना बखिरा पर वादी की पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा ब्लैकमेल करके परेशान करने तथा कुछ कह देने जिससे वादी की पुत्री द्वारा दिनांक 23/24.08.2025 की रात्रि में जहर खाने व तत्काल परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने तथा इलाज के दौरान वादी की पुत्री की मृत्यु होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बखिरा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 आदित्य यादव, का0 संजय कुमार, का0 अमित यादव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!