थाना बखिरा क्षेत्र अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बखिरा क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च

संत कबीर नगर 04 सितंबर 2025,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बखिरा में आगामी त्योहारों ईद मिलादुन्नबी/ बरावफात तथा विश्वकर्मा पूजा आदि के दृष्टिगत जनता मे सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत मय आवश्यक पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का संदेश देना रहा । फ्लैग मार्च के दौरान प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह सहित थाना बखिरा के पुलिस अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!