संत कबीर नगर 04 सितंबर 2025,
संतकबीरनगर पुलिस ने यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध अतिक्रमण और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 130 वाहनों से 1,29,500 रुपये जुर्माना वसूला। महिला थाना और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखलिसपुर तिराहा और मेंहदावल बाइपास के आसपास से अतिक्रमण हटवाया। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया और वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग करने की अपील की। साथ ही नशे की हालत में गाड़ी न चलाने और ओवर स्पीड से बचने की सलाह दी। पुलिस ने विभिन्न थानों में अभियान चलाकर वाहनों से जुर्माना वसूला। थाना कोतवाली खलीलाबाद से 3,000 रुपये, थाना दुधारा से 5,000 रुपये, थाना धनघटा से 5,000 रुपये और यातायात पुलिस ने 72 वाहनों से 79,000 रुपये जुर्माना वसूला।
