आनन्दधर द्विवेदी
दुबौलिया/भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश की कार्य समिति ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें खरीफ फसलों के लिए खाद, बीज, विद्युत, पानी और अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।


समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार से निम्नलिखित मांगें की हैं समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित किया जाए।खाद, बीज और कृषि रसायनों में मिलावट करने वालों पर कठोर कानून बनाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।खराब राजकीय नलकूपों की मरम्मत कराकर रबी फसलों की सिंचाई के लिए समुचित प्रबंध किया जाए।नहरों की टूट-फूट और खराब पंप कैनालों की मरम्मत या बदलाव पूर्व में ही कराया जाए।नहरों और राजकीय नलकूपों के सिंचाई नाली की सफाई मनरेगा से प्रति वर्ष अनिवार्य रूप से कराई जाए।रबी फसलों की सिंचाई के लिए दिन में अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों और कर्मचारियों के सतत प्रशिक्षण की व्यवस्था बनाई जाए ताकि वे उदासीनता त्याग कर तत्परता पूर्वक किसान हितैषी व्यवहार के लिए तत्पर रहें उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि इन मांगों को दृष्टिगत रखते हुए किसानों के व्यापक हित में समय पर समुचित कार्रवाई करें और अपनी किसान हितैषी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारें
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वशिष्ठ द्विवेदी ब्लॉक मंत्री दुर्गेश सिंह प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर चक्रधर द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह जिला कोषाध्याय अवधेश द्विवेदी कौशलेंद्र मोहन पांडे ब्लॉक सह मंत्री शिव भोला राज नारायण अमित द्विवेदी इंद्रभान वर्मा आदी लोग मौजूद रहे
