कृषक करें शरद कालीन गन्ना बुवाई होगा उत्पादन ज्यादा

कृषक करें शरद कालीन गन्ना बुवाई होगा उत्पादन ज्यादा
रुधौली/बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र करहली बहादुरपुर कुसौरा के ग्राम में सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन किया उन्होंने कृषकों से अपील की कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें और साथ में उत्तर प्रदेश सरकार की मनसा के अनुरूप सा फसली खेती करें जिससे आपकी आए दो गुना हो इस समय आप गन्ना बुवाई के साथ साफसल में बैगन लोबिया टमाटर मूली राजमा चुकंदर धनिया मेथी सवा आलू प्याज लहसुन गोभी पालक सरसों आदि की बुवाई कर सकते हैं अगर किसान ट्रेंच विधि से गन्ना की बुवाई करें शरद कालीन बुवाई में कृषकों को गन्ना बुवाई में लागत कम आती है उत्पादन अधिक प्राप्त होता है गन्ना गिरता नहीं है जंगली जानवरों से फसल को नुकसान कम होता है सिंचाई पर लागत कम आती है और तोल पर्ची पेड़ी की प्राप्त होती है जिससे कृषक गन्ने की सप्लाई समय से चीनी मिल को कर सकता है हमारा जागरूकता का कार्यक्रम कम लागत में अधिक उत्पादन गांव में ग्राम कृषक गोष्ठी के माध्यम से चल रहा है हम आप सबको लगातार जागरुक करते रहेंगे इस दौरान कृषक अंबिका चौधरी राघवेंद्र पांडे हरिप्रसाद मौर्य जमुना यादव पहलाद यादव जमुना प्रसाद शिवपूजन सतिराम महेंद्र यादव देव दिन पांडे हरिराम रामस्वरूप आदि कृषक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!