गुप्त नवरात्रि पर मिरवापुर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन

बस्ती। जनपद के ग्राम मिरवापुर में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर 15 जुलाई (बुधवार) को मां आदिशक्ति श्री दुर्गा जी की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अनुष्ठान का वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ संपादन पंडित अर्जुन त्रिपाठी महाराज के सान्निध्य में होगा।प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं, बहनें, युवा एवं ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्मिलित होंगे। पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण, मां दुर्गा के जयघोष तथा भजन-कीर्तन से श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा।आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे (महाप्रसाद) की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर मां जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ग्राम की आस्था, एकता, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति का महापर्व है। मां दुर्गा की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की जाएगी।🌺 जय माता दी। 🌺

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!