दुबौलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत तिवारीपुर में
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के चतुर्थ दिवस कथावाचक आचार्य सत्य प्रकाश पांडेय ने भक्त प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि नरसिंह भगवान ने भक्त प्रहलाद को वरदान दिया कि तुमने इस कुल में जन्म लिया है भगवान ने प्रहलाद की 21 पीढ़ी का उद्धार किया, उन्होंने 52 भगवान की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा बलि ने भगवान को तीन पग भूमि देने का संकल्प किया एवं बामण भगवान ने राजा बलि को पाताल का राजा बना दिया। आगे उन्होंने कृष्ण जन्म की कथा को बड़े ही भाव विभोर होकर सुनाया, उन्होंने बताया कि देवकी की आठवीं संतान के रूप में स्वयं नारायण भगवान का प्रकट हुआ।
इस कथा को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए, कथा के पश्चात आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आदि सहित घनश्याम तिवारी ,संतोष तिवारी, लल्लू तिवारी विवेक तिवारी भारी में श्रद्धालु मौजूद रहे।
