भारतीय जनता पार्टी के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व को मिली नई ऊर्जा, नितिन नवीन की नियुक्ति पर अजीत चौबे की हार्दिक बधाई

संत कबीर नगर 18 सितंबर2025,
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक सुदृढ़ता का परिचय देते हुए नितिन नवीन जी को एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) एवं उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री अजीत चौबे ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।अजीत चौबे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नितिन नवीन जैसे जुझारू, कर्मठ एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत-प्रोत नेता को पार्टी नेतृत्व द्वारा जो दायित्व प्रदान किया गया है, वह न केवल संगठन के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है, बल्कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की पार्टी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी में योग्यता, निष्ठा और कार्यकुशलता के आधार पर अवसर दिया जाता है, और नितिन नवीन जी की नियुक्ति इस परंपरा का सशक्त उदाहरण है। अजीत चौबे ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन अपने अनुभव, संगठन क्षमता और दूरदृष्टि से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। अजीत चौबे स्वयं भी एक लंबे समय तक पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका किसान मोर्चा से लेकर युवा मोर्चा तक का अनुभव उन्हें संगठन की गहराई से परिचित बनाता है, उनकी ओर से दिया गया यह बधाई संदेश एक अनुभवी कार्यकर्ता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है, जो पार्टी के प्रत्येक नीरा को राष्ट्रहित से जोड़कर देखता है। राजेश चौबे ने अंत में कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को इस नियुक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए और संगठन को मजबूत करने में अपने कर्तव्यों का निर्माण निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!