बस्ती। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए सभागार को विशेष रूप से सजाया गया था।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन कराया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुलाब चंद सोनकर, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, सदर प्रतिनिधि मुहम्मद सलीम, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, डीडीओ अजय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के सम्मानित मेधावी विद्यार्थी: साक्षी चौधरी, दीपा राजभर, अंकिता यादव, राधिका चौधरी, रूद्र प्रताप वर्मा, अंकिता पटेल, शिवांश त्रिपाठी, जिज्ञासा तिवारी, सृष्टि मिश्रा, शिवम कुमार, अनुराग वर्मा, पायल, प्रभात पाण्डेय एवं शिवम चौरसिया।
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के सम्मानित मेधावी विद्यार्थी: दिव्यांशी श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, शकुंतला, अमित कुमार, सबीहा खातून, हर्ष त्रिपाठी, प्रिया यादव, सुधाकर, अनामिका राय एवं जागृति गुप्ता।
सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
