सामाजिक कार्य के क्षेत्र में डॉ. कुलदीप कुमार मिश्रा को मानद डॉक्टरेट सम्मान
बस्ती। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कुलदीप कुमार मिश्रा को Achiever Award Council द्वारा Honorary Doctorate Award (मानद डॉक्टरेट सम्मान) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और जनहित में निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।
प्रमाणपत्र के अनुसार, यह सम्मान 13 मई 2026 को जारी किया गया। संस्था द्वारा डॉ. मिश्रा के सामाजिक सरोकारों, जनकल्याणकारी गतिविधियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें यह मानद उपाधि प्रदान की गई।
डॉ. कुलदीप कुमार मिश्रा को सम्मान मिलने पर उनके शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है, जो अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है तथा वह भविष्य में भी समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
