बस्ती /बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत बहादुरपुर ब्लॉक के क्षेत्र करहली कुसौरा भरवलिया शेखपुरा रमवापुर बाबूरहिया गोरिया खास कुसौरी आदि गांव में आज पेड़ी और पौधे के प्लांट का निरीक्षण सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने किया उपस्थित कृषकों से कहा कि तापमान बढ़ रहा है रोग एवं कीट का प्रकोप गन्ना बुवाई की फसल पर दिखाई दे रहा है

आप लोग खेत की सिंचाई करें और खेत में सल्फो जिंक का प्रयोग करें जिससे अधिक उत्पादन प्राप्त हो यदि खेत में किट का प्रकोप दिखाई दे रहा हो तो आप लोग कोरजिन का प्रयोग करें चीनी मिल के द्वारा सल्फोजिंक कोराजन बाटको दीमक की दवा आदि वितरण की जा रही है जिसका किसान भाई लाभ ले और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें चीनी मिल के स्टाफ के द्वारा कृषक की मांग के अनुसार गन्ना बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिन किसान भाइयों को गन्ना बीज की आवश्यकता है वह अपने क्षेत्रीय सुपरवाइजर से संपर्क कर गन्ना बीज ले सकते हैं पहली बार गन्ना बुवाई करने वाले कृषक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गन्ना बुवाई करना चाहते हैं उन्हें चीनी मिल के द्वारा बीज उपलब्ध कराया जा रहा है आप लोग सुबह और शाम अपने खेत की निगरानी करें यदि फसल में कीट एवं रोग का प्रकोप दिखाई देता है तो आप चीनी मिल के क्षेत्रीय गन्ना कार्यालय पर संपर्क कर दवा ले सकते हैं निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह गन्ना सुपरवाइजर आलोक यादव लक्ष्मी उपाध्याय और क्षेत्रीय कृषक चंद्रिका यादव राम लखन राम प्रकाश चौधरी रिंकू सिंह अभिमन्यु सिंह चंद्र प्रकाश पांडे रुदल पांडे अभिषेक सिंह आदि किसान अपने प्लाट पर उपस्थित रहे
