बस्ती – थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान नारंग रोड़ के पास से अभियुक्त नईम पुत्र अली हुसैन निवासी डिहवा थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर (उ0प्र0) उम्र 26 वर्ष को 720 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 79/25 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
