संत कबीर नगर 22 अप्रैल 2025,
संत कबीर नगर 22 अप्रैल 2025 बंगाल में दलित हिंदूओ के ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरोध स्वरूप विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विशाल आक्रोश रैली जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण से निकलकर शहर में पैदल मार्च करते हुए बाईपास चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। आपको बताते चलें कि बंगाल में दलित हिंदूओ के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने में टीएमसी सरकार फ्लॉप होती नजर आई, इसके विरोध स्वरूप विश्व हिंदू परिषद संत कबीर नगर इकाई के पदाधिकारी गणों के नेतृत्व में स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से निकलकर भारी संख्या में राजनीतिक नेता तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गणो के नेतृत्व में भारी आक्रोश रैली निकालकर बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए भारत सरकार से वहां की सरकार को समाप्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए बड़े-बड़े तकथियो पर स्लोगन लिखे हुए हाथों में लेकर चलते नजर आ रहे थे, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी उदय राज तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदीप सिंह सिसोदिया, अर्जुन राय, महिला प्रकोष्ठ की नेता व समाजसेवी डॉ सोनी सिंह, किरण प्रजापति , समाज सेवी अमरेश पाल जैसे पार्टी के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
