कुशवाहा बाजार व हरदी मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जल्द कार्रवाई की मांग

कुशवाहा बाजार व हरदी मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जल्द कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर 24.04.2024,
संत कबीर नगर जिले में धनघटा विधान सभा क्षेत्र के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत महुली बस्ती मार्ग पर स्थित कुशहवा बाजार से हरदी गाँव जाने वाले संपर्क के मरम्मत के लिए करीब तीन माह पहले ही सड़क को बुलडोजर से खोद कर छोड़ दिया गया है।इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीर अपने जान को जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस संपर्क मार्ग पर लगभग आधे दर्जन स्कूल में आने जाने वाले नौनिहाल बच्चे गिर कर चोटिल भी हो चुकें हैं। पैदल या साइकिल से यात्रा करने वाले बुजुर्ग खोदी गयी गिट्टी पर फिसल कर गिर जाने के कारण घायल भी होते जा रहें हैं। यहां के ग्रामीण जनता द्वारा अनेकों शिकायत करने के बावजूद भी सड़क के मरम्मत का कार्य अभी तक नहीं शुरू कराये जाने से हरदी ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यदि जल्द से जल्द सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं शुरू किया गया तो वह नाथनगर ब्लॉक और धनघटा तहसील मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों के अनुसार घोरहट के कुशहवा बाजार से हरदी गाँव तक जाने वाली सड़क से क्षेत्र के भैंसही जोत उर्फ भैंसवरिया, चेरापुर, परसादीपुर, बंधूपुर,कटलहवा, कमोखर आदि दर्जनों गाँव के लोग बस्ती मंडल, थाना महुली, ब्लॉक नाथनगर, तहसील धनघटा और जिला मुख्यालय खलीलाबाद आते जाते हैं। लेकिन सड़क को खोदकर ठेकेदारों द्वारा तीन माह पहले ही छोड़ देने के बाद आज तक अपनी शक्ल दिखाने नहीं आये।इस दौरान प्रदर्शन करने वाले रामदास निषाद, अनुपम, लालमन गुप्ता, शीला देवी,अंजली, रीता देवी,संदीप कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!