जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समय माता मंदिर स्थित ऐतिहासिक पोखरे का निरीक्षण किया

संत कबीर नगर 26 अप्रैल 2025, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से खलीलाबाद नगर पालिका अन्तर्गत समयमाता मन्दिर परिसर व निर्माणाधीन पोखरा का निरीक्षण किया। अधिकारीद्वय द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर की साफ-सफाई एवं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!