संत कबीर नगर 26 फरवरी 2025,
सन्त कबीर नगर:विश्व पशु चिकित्सा दिवस का आयोजन शनिवार को संत कबीरनगर के मुख्य पशु चिकित्सा कार्यालय किया गया। जहाँ कर्मियों ने पशुओं की सेवा का संकल्प लिया। पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए जीवन रक्षक कार्यों को उजागर करने और बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुरेश कुमार तिवारी डॉ अशोक तिवारी डॉ0 पवन सिंह ने कहा कि यह दिन उन लोगों को पहचान और सम्मान प्रदान करता है, जिन्होंने अपना जीवन पशु सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इंसानों की तुलना में जानवर की देखभाल करना कठिन है। और साथ ही यह भी बताया कि पशु चिकित्सा दिवस की शुरुआत पशुओं के स्वास्थ्य, कल्याण और अधिकारों को बनाए रखने के लिए की गई थी। इसमें पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज कुमार चौधरी डॉ बृजेश सिंह, एवं 1962 समस्त पशु चिकित्स कर्मचारी , 1962 प्रोग्राम मैनेजर विभूषण कुमार उपस्थित रहे।
