तापमान बढ़ा, गन्ना फसल की सिंचाई व देखभाल करें किसान — इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी


रुधौली,
बस्ती जनपद के बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने क्षेत्र के कृषकों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए गन्ना पेड़ी एवं नई फसल की समय पर सिंचाई बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे विशेष रूप से शाम के समय खेतों की सिंचाई करें, जिससे फसल को पर्याप्त नमी मिल सके।
उन्होंने बताया कि नियमित सिंचाई, गुड़ाई और निराई करने से गन्ने में फुटाव अधिक होता है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है। सिंचाई इतनी ही करें कि सुबह तक खेत में पानी दिखाई न दे, लेकिन नमी बनी रहे। सिंचाई के बाद यूरिया, पोटाश, सल्फर, जिंक एवं बटाको का संतुलित प्रयोग करें, ताकि फसल स्वस्थ और मजबूत बने।
डॉ. त्रिपाठी ने किसानों से कहा कि वे अपनी फसल की सुबह-शाम नियमित निगरानी करें, जिससे रोग एवं कीट का समय रहते पता चल सके। यदि कहीं भी कीट या रोग का प्रकोप दिखाई दे, तो तत्काल चीनी मिल के फील्ड सुपरवाइजर या अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दवा प्राप्त करें।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने जानकारी दी कि चीनी मिल द्वारा कोराजन, बटाको, चक्रव्यूह लैंप सहित जंगली पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए जाली का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि चीनी मिल की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रही है, ताकि अधिक उत्पादन के साथ किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!