थाना धनघटा पुलिस गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर 01 मई 2025,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्त द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 82/ 2025 धारा (b)(17)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हसन मुहम्मद उर्फ हसनु पुत्र अलाहू उर्फ खालिक निवासी बलही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को मुडाडीहा चौहाहे से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । आपको विद्युत हो कि हसन मुहम्मद उर्फ हसनु पुत्र अलाहू उर्फ खालिक निवासी बलही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । अपराधी का आपराधिक इतिहास
मु0अ0स0 348/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, हे0का0 प्रमोद राय, का0 सत्यम सिंह, का0 गौरव चौहान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!