संत कबीर नगर /”सबसे बड़ा बलवान समय होता है। इसके आगे किसी की नहीं चलती।” यह वाक्य केवल दर्शन नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की सबसे अडिग सच्चाई है। उक्त बातें अखिल भारतीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा समय का चक्र अनवरत गति से चलता है,न किसी के लिए रुकता है, न किसी को छोड़ता है। वर्तमान में, भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए हमले में 26 पर्यटकों की मृत्यु हो गई, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा व्यापार बंद कर दिया है और भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इस तनावपूर्ण माहौल में, भारत के युवाओं के लिए यह समय आत्मचिंतन और प्रेरणा का है। विकास और सृजन की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। उदाहरण के लिए, “नेशनल यूथ डे 2025” के अवसर पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, “नेशनल यूथ कॉन्फ्रेंस STEM 2025” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महादेव का तांडव केवल विनाश का प्रतीक नहीं होता यह नव सृजन का भी संदेश देता है। यदि हम समय की चेतावनी को अभी नहीं समझे तो वह दिन दूर नहीं जब सनातन धर्म मानव सृष्टि के इतिहास में केवल एक अध्याय बनकर रह जाएगा इसलिए समस्त देशवासियों एवं सनातन धर्मियों को एक हो जाना चाहिए ना कि राजनीतिक विकल्प की तलाश की जानी चाहिए राजनेताओं द्वारा। आज अगर आम जनमानस एकत्र हो गया तो यही समय है हमारे उद्धार का मार्ग भी बन सकता है, इसलिए भारत के युवा वर्ग को चाहिए कि वर्तमान चुनौतियों से प्रेरणा लेकर सृजन और विकास की दिशा में अग्रसर हों एवं देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सजग रहें ताकि एक समृद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य की नींव रखी जा सके।आज जिस देश में खाने को नहीं है वह देश एटम बम की धमकी देता है जबकि पूरे विश्व में हंसी का पात्र बना हुआ है और बराबरी करेगा भारत की जिसके सामने उसका वजूद कुछ नहीं है। यही ईर्ष्या की भावना पाकिस्तान को खत्म करने के लिए काफी है, आज पाकिस्तान में जो कुछ भी हो रहा है बलोच लोगों के साथ उसके विषय में कोई भी राजनीतिक दल एवं मुल्लाजी लोग कोई भी फतवा नहीं जारी करते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोग जानवर से भी बद्तर जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, पाकिस्तान में जुल्म सिर्फ हिंदुओं पर नहीं मुस्लिम वर्ग पर भी हो रहा है लेकिन बोलने वाला कोई नहीं अब उसको भारत सबक सिखाएगी किस तरह प्रजा की रक्षा एवं सेवा की जाती है यह विश्व के लिए एक अद्भुत उदाहरण भी बनेगा।
