धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सड़क के किनारे ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत____________

धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सड़क के किनारे ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत____________

संत कबीर नगर 7 मई 2025,
संत कबीर नगर जिले में धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल नं०- UP58-U 3346 पर बिना परिजनों को बताये बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए डिहवा बाजार जा रहे थे। जब बाइक पर सवार तीनों युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली- महाखरपुर मार्ग पर पहुंचे। वहां सड़क पर किनारे खड़ी ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। बाइक की तेज गति होने के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना धनघटा प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे खड़ी ट्रक की बैरिंग टूट गई थी, जिसके कारण वह सड़क के किनारे रुकी हुई थी। पुलिस ने तीनों मृतकों को क्रमशः अमन पुत्र सुभाषचंद्र निवासी ग्राम मड़हा राजा थाना महुली जनपद संत कबीर नगर, शनि पुत्र राधेश्याम निवासी परसौना थाना महुली जनपद संत कबीर नगर और चंद्रभान पुत्र हरिचरण निवासी डामरजोत मनौरी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के निवासी थे।तीनों मृतकों को मौके पर उपस्थित आमजन और पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा कर मृतकों के शव को शव किट में पैक करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!