लेखपाल संघ की बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

यूपी, बस्ती। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा बस्ती सदर की एक बैठक तहसील बस्ती सभागार में आयोजित की गई।
जिसमें कार्यकारणी के पदाधिकारी व आम सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस बैठक में राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति पाने वाले वरिष्ठ लेखपाल विनोद गुप्ता व सतीश श्रीवास्तव,अशोक कुमार त्रिपाठी,अजय श्रीवास्तव,विजय श्रीवास्तव को सभी ने बधाई दिया एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
अध्यक्ष त्रिपाठी द्वारा तहसील कार्यकारिणी के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।
श्री त्रिपाठी द्वारा महेंद्र यादव को माल्यार्पण कर जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दी एवं सभी को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाये रखने हेतु सभी को निर्देशित किया, बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव,सतीश श्रीवास्तव उप मंत्री,अर्पित श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष,चंद्र प्रकाश जिला संप्रेक्षक वरुणेंद्र शुक्ला,पूर्व तहसील अध्यक्ष हरैया ललित कुमार यादव,कमलभान पांडेय, अभय शंकर त्रिपाठी,अमोद आर्या,विक्रम,पुष्पेंद्र,कुलवंत सिंह सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!