एससी एसटी सतर्कता समित उत्तर प्रदेश के सदस्य बने विधायक दूधराम

प्रदेश में बढ़ा महादेवा विधान सभा क्षेत्र का मान
कुदरहा बस्ती – शनिवार को महादेवा विधायक दूधराम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सतर्कता व अनुश्रवण समिति उत्तर प्रदेश का सदस्य बनाए जाने पर गायघाट में गुलाम मोहम्मद और अदील खान की अगुवाई में महादेवा विधायक प्रतिनिधि कुदरहा सुशील दूबे मोहिउद्दीन शाह शाह आजम सभासद मोहम्मद उस्मान पैगाम आजम इबरार शेख आदि समर्थकों ने स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक दूधराम ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के चहुमुखी विकास के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दूंगा। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर तक हर संभव प्रयास किया जाएगा इससे पूर्व महादेवा विधानसभा क्षेत्र के देईसाड़ बनकटी महादेवा लालगंज गायघाट सहित कई जगहों पर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!