संत कबीर नगर 28 मई 2025, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास के लिए आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उ0प्र कानपुर के पत्रांक 196 दिनांक 26.05.2025 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत ट्रेड- बढ़ई- 50 नाई-25 दर्जी- 425 कुम्हार-25 लोहार-50 राजमिस्त्री- 50 हलवाई-150 हेतु कुल 775 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगर जैसे – बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई के आजिविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवनस्तर को उन्नत किया जाना है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उक्त हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र विभागीय बेबसाइट पर www.diupmsme.upsdc.gov.in पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चयन करते हुए आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन करने की अन्तिम तिथि 21 जून 2025 तक निर्धारित की जाती है। उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द, राजकीय औद्योगिक आस्थान मुखलिसपुर रोड, खलीलाबाद, संत कबीर नगर से किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आनलाइन हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर/अगूठे का निशान, बैंक पासबुक, परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान/अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका परिषद/वार्ड के सदस्य) ,आयु प्रमाण पत्र , आधार कार्ड/वोटर आई0डी0/निवास प्रमाणपत्र/बिजली बिल/राशन कार्ड/किरायानामा 7- जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक होना आवश्यक है।
