युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार________

संत कबीर नगर 03 जून 2025,
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 452/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता संदीप कुमार यादव पुत्र शिवदास यादव निवासी नगरा बौडिहार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को पंचमुखी हनुमान मन्दिर, छोटी सरौली के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।विदित हो कि वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 हरिकेश भारती, का0 अनूप कुमार शर्मा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!