थाना रुधौली पर तैनात मुख्य आरक्षी के बेटे द्वारा IIT JEE Advance की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया गया____________

थाना रुधौली पर तैनात मुख्य आरक्षी के बेटे द्वारा IIT JEE Advance की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया गया____________

संत कबीर नगर 03 जून 2025,
थाना रुधौली पर तैनात मुख्या आरक्षी संतोष यादव के बेटे द्वारा थाना परिसर के सरकारी आवास में 01 वर्ष रहकर बिना कोचिंग के आईआईटी JEE Advance की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस परिवार का नाम रोशन किया। थाना रूधौली पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव ने अपने पुत्र निखिल यादव को थाना परिसर के सरकारी आवास में रखकर स्वयं की देख रेख में सेल्फ स्टडी कराते रहे। निखिल की प्रारंभिक शिक्षा कुआं खुर्द खजनी गोरखपुर से हुआ जहां दसवीं 2022 वर्ष में 95% व वर्ष 2024 में 12वीं में 90% अंक प्राप्त कर वर्ष 2024 से अब तक थाना रूधौली आवास में रहकर सेल्फ स्टडी करते रहे। जेई मेंस में 96% प्राप्त JEE एडवांस्ड का परीक्षा दिया एवं उच्च रैंकिंग प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ थाना रूधौली बस्ती पुलिस का मान सम्मान बढ़ाया है। बताते चले कि विश्व की सबसे कठिन परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करना निसंदेह बालक का कठिन परिश्रम एकाग्रता डेडीकेशन माता-पिता एवं ईश्वर का आशीर्वाद का प्रतिफल है प्रभारी निरीक्षक ने इस अवसर पर निखिल यादव को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर मिष्ठान कराते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। यहां यह बताना समीचीन है की थाना रुधौली में प्रत्येक दिवस शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम होते ही रहते हैं प्रभारी निरीक्षक स्वयं JEE एडवांस व NEET की तैयारी करने वाले बच्चों को फिजिक्स पढ़ाई कराते हैं। निखिल ने बताया कि वह थाना प्रभारी द्वारा पुलिसिंग के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए गए जा रहे प्रयासों से काफी प्रभावित हैं। आगे निखिल बताते हैं कि प्रभारी निरीक्षक का चतुर्दिक सोच जिसमें अपराध, अपराधी, साइबर अपराध, सामाजिक क्षेत्र में कार्य, गरीब असहाय पीड़ितों की मदद, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष तौर पर फिजिक्स के क्षेत्र में किए गए प्रयत्नों से प्रभावित है। उक्त अवसर पर थाना परिवार से उप निरीक्षक उपेंद्र शर्माi उपनिरीक्षक पन्नेलाल शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रजापति, सीसीटीएनएस से कांस्टेबल शशि सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह, कांस्टेबल अंकित राय, कांस्टेबल राजू यादव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र दुबे , महिला कांस्टेबल नेहा जायसवाल, कांस्टेबल धनंजय यादव, थाना क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।प्रभारी निरीक्षक ने बालक के पिता जो मुख्य आरक्षी के पद पर थाना रुधौली में ही तैनात है उनको भी फुल माला से सम्मानित कर उनके द्वारा बच्चों के पालन पोषण उचित माहौल देकर शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने के लिए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!