एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनॉक 10 जून 2025 मंगलवार को पूर्वान्ह 10.00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में किया जायेगा


बस्ती – क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन बस्ती के संयुक्त तत्वावधान एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनॉक 10 जून 2025 मंगलवार को पूर्वान्ह 10.00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस मेले में प्रतिष्टित कम्पनी भारत शीट लिमटेड मशीन आपरेटर पद पर पुरुष व महिला दोनों वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए जिनका वेतनमान -15000/सीटीसी (08 घण्टा) +रू..58/घण्टा ओवरटाइम निर्धारित है उन्होने बताया कि योग्यता (12 पास आई०टी०आई पास) है व दूसरे नियोजन एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस बस्ती बीमा सलाहकार के पद हेतु वेतनमान कमीशन बेस पर आधारित शैक्षिक योग्यता इंटर से स्नातक पास पुरुष व महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयनित करने हेतु आयेगी। उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ उक्त तिथि समय व स्थान पर निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!