विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत गौर ब्लॉक के ग्राम बड्या में कृषक जागरूकता कार्यक्रमों के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया


बस्ती – इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराना था जिससे उनकी उत्पादन क्षमता एवं आमदनी दुगुनी हो सके। इस कार्यक्रम में किसानों ने भी कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव व समस्या को बताया और कृषि विज्ञानं केंद्र बस्ती के वैज्ञानिको से खेती संबंधी समस्याओं के निराकरण की जानकारी प्राप्त किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि कृषि विज्ञानं केंद्र बंजरिया से किसान भाई माह जुलाई में रंगीन आम के पौध लाकर बाग़ रोपित करें। उन्होंने बताया की इस केंद्र पर 15 प्रजातियों के रंगीन आम के पौधे उपलब्ध है जो कि भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् नई दिल्ली द्वारा विकसित किये गए हैं। उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने सरकार द्वारा किसानो के हित में चलायी जा रही योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ बी. बी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसान भाई खरीफ में नई प्रजाति के तिल धान आदि के बीज का उपयोग करें जिससे रोग भी कम लगेगा तथा उत्पादन भी जादा होगा। केंद्र प्रभारी डॉ पी. के. मिश्र ने बताया कि किसान व कृषक महिलाए केंद्र से अनेक रोजगारपरक ट्रेनिंग लेकर अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करें। साथ ही जुलाई में केंद्र से आम अमरुद नीबू अंजीर आदि के फल पौध लाकर अपने किचेन गार्डन में लगायें जिससे उनके परिवार के खर्चे को कम किया जा सके कृषि विभाग के उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम जिला कृषि अधिकारी बाबुराम मौर्या हरेंद्र प्रसाद उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेन्द्र प्रसाद व डॉ. बी.बी. सिंह तथा डॉ. पी.के. मिश्रा कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के तरीके एवं रोग प्रबंधन जैविक तथा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के बी.टी.एम. व ए.टी.एम् तथा अन्य प्रसार कर्मियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा पी एम् सूर्य योजना किसान क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी लल्लन मिश्र तथा गौर ब्लाक के ग्राम विकास विभाग उद्यान विभाग पंचयत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान पंचायत सहायक रोजगार सहायक सफाई कर्मचारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!