किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष बने रामभवन शुक्ल

किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष बने रामभवन शुक्ल
कांग्रेस नेतृत्व ने रामभवन शुक्ल को दी बड़ी जिम्मेदारी, बधाइयों का तांता
कांग्रेस ही देश को मुसीबत से उबार सकती है-रामभवन शुक्ल

बस्ती, 10 जून। वरिष्ठ कांग्रेसी रामभवन शुक्ल को पार्टी नेतृत्व ने उ.प्र. किसान कांग्रेस का पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। श्री शुक्ल को बड़ी जिम्म्ेदारी दिये जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाइयां देते हुये प्रसन्नता व्यक्त किया है। रामभवन शुक्ल ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निभाऊंगा और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नही छोड़ूंगा।

रामभवन शुक्ल ने कहा किसान हितों के लिये हर संभव संघर्ष होगा तथा हिंसा और नफरत को बढ़ावा देने वाली सरकारों को उखाड़ फेंकने का मार्ग प्रशस्त किया जायेगा। बता दें रामभवन शुक्ल 1980 से ही कांग्रेस के समर्थक व मजे हुये कार्यकर्ता रहे हैं। वे किसान कांग्रेस के 20 वर्षों तक जिलाध्यक्ष रहे, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के नेशनल कोआर्डिनेटर सहित मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रहे। कई वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे। उनका मानना है कि कांग्रेस ही देश को मुसीबत से उबार सकती है। वरिष्ठ कांग्रेसी मो. रफीक खां ने कहा रामभवन शुक्ल के नेतृत्व व मार्गदर्शन से पार्टी मजबूत होगी।

रामभवन शुक्ल को बधाइयां देने वालों मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, अनूप पाडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिरूद्ध त्रिपाठी, डा. आलोक रंजन वर्मा, अमित पाठक, अमित सिंह, पिण्टू मिश्रा, जयंत चौधरी, शीतला शुक्ल, बाबूराम सिंह, गंगा प्रसाद मिश्रा, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, डा. दीपेन्द्र सिंह, डा. शीला शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद दूबे, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, संदीप श्रीवास्तव, नीलम विश्वकर्मा, साधूसरन आर्या, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, डा. वाहिद सिद्धीकी, सद्दाम हुसेन, साधू पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, रंजना सिंह, कर्नल एके सिंह, बृजेश आर्या, रविन्द्र सिंह राजन, आशुतोष पाण्डेय, शिवनरायन पाण्डेय, डा. मारू अली, रामधीरज खैधरी, राकेश पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनिल तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, भूमिधर गुप्ता, पवन तिवारी, जमील अहमद कादरी, पीएन मिश्रा आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!