महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं लक्ष्मी यादव, बधाइयों का तांता


संगठन को मजबूत करने व महिलाओं की आवाज बुलंद करने में कसर नही छोडूंगी- लक्ष्मी यादव
लक्ष्मी यादव को कांग्रेस पार्टी ने दी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बस्ती, 13 जून। वरिष्ठ कार्यकत्री लक्ष्मी यादव को कांग्रेस पार्टी ने बस्ती कांग्रेस का महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। लक्ष्मी यादव पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और लगातार पार्टी के सिद्धान्तों पर कार्य कर रही हैं। उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। लक्ष्मी यादव ने कहा पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है, इसके लिये पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहूंगी। पार्टी को मजबूत करने में हर संभी प्रयास करूंगी। नये कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को विस्तार देते हुये नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरशः पालन होगा और महिलाओं के अधिकारों के लिये हर स्तर का संघर्ष किया जायेगा।

बधाइयां देने वालों मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, अनूप पाडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिरूद्ध त्रिपाठी, डा. आलोक रंजन वर्मा, अमित पाठक, प्रशान्त पाण्डेय,अमित सिंह, पिण्टू मिश्रा, जयंत चौधरी, प्रशान्त पाण्डेय, शीतला शुक्ल, बाबूराम सिंह, गंगा प्रसाद मिश्रा, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, डा. दीपेन्द्र सिंह, डा. शीला शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद दूबे, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, संदीप श्रीवास्तव, नीलम विश्वकर्मा, साधूसरन आर्या, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, डा. वाहिद सिद्धीकी, सद्दाम हुसेन, साधू पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, रंजना सिंह, कर्नल एके सिंह, बृजेश आर्या, रविन्द्र सिंह राजन, आशुतोष पाण्डेय, शिवनरायन पाण्डेय, डा. मारू अली, रामधीरज खैधरी, राकेश पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनिल तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, भूमिधर गुप्ता, पवन तिवारी, जमील अहमद कादरी, पीएन मिश्रा आदि ने लक्ष्मी यादव को बधाइयां दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!